Uncategorized

झुमका लूटने वाले बदमाशों 30 से अधिक CCTV तलाशने के बाद पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर. बाइक सवार दम्पत्ति से झुमका लूटने वाले 2 लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने बदमाशों तक पहुंचने के लिये घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे तलाशे। इससे लुटेरों की पहचान और उनके भासगने का रास्ता (रूट मैप) का पता चला है।
शुरूआत में पुलिस ने शहर में दविश दी। लेकिन बाद में खबर मिली कि दोनों ग्वालियर-झांसी बायपास पर देखे गये हैं। जैसे ही पुलिस का जानकारी मिली है। उन्होंने तत्काल घेराबंदी की है। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश बाइक छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे। लेकिन पुलिस पहले से तैयार और उन्हें पकड़ लिया गया।
ज्वेलर के यहां बरामद हुआ झुमका
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि बदमाशों ने लूटा हुआ झुमका खेरागढ़ के एक ज्वेलर हरिओर वर्मा, को बेच दिया था। पुलिस ने खेरागढ़ पहुंचकर द्वारकाधीश मंदिर के पास सुनार को भी पकउ़ा है। झुमका बरामद कर लिया है। सुनार ने बताया है कि उसे नहीं पता था कि यह झुमका लूटा हुआ है। पुरानी छावनी थाना टीआई क्षमा राजौरिया ने बताया कि दोनों लुटेरे गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। लूटा झुमका खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार किया गया है।
2 आरोपी पकड़ाए
जीतू (23 वर्ष), निवासी नगला पहाड़ी, खेरागढ़, आगरा
राहुल (31 वर्ष), निवासी पुराना शहर जाटव बस्ती, धौलपुर, राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *