Uncategorized

उटीला थाने पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार, फर्जी गोलीकांड के आरोपी को छुड़ाने का प्रयास, थाना प्रभारी की वर्दी फाड़ी

पूरी घटना का मास्टर माइंड सफेद टी-शर्ट में सचिन फागुना, उसका साथी अरुण।

ग्वालियर. उटीला थाने के नजदीक सोमवार की शाम को बड़ा हंगामा हुआ। पुलिस जब फर्जी जांच गोलीकांड के आरोपी बृजेश परिहार को मेडीकल के बाद थाने ले जा रही थी। तभी उसके भाई और रिश्तेदारों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लगभग 25-30 लोगों की भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की ।
इस बीच बृजेश के भाई बंटी ने टीआई शिवमसिंह राजावत की कॉलर पकड़ ली। वर्दी फाड़ दी और हाथ में काट लिया। हालात ऐसे हो गये कि आरोपी को नीचे उतार लिया गया था। लेकिन थाना प्रभारी ने हिम्मत दिखाते हुए दोबारा उसे वाहन में बैठाया। कुछ देर बाद थाने से फोर्स पहुंचा और हमला करने वाले 2 लोगों-बंटी और रामऔतार परिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा और पुलिस पर हमला करने का केस दर्ज किया गया है।
क्या है मामला
थाना प्रभारी शिवम राजावत के साथ प्रधान आरक्षक प्रमोद रावत, अनिल शर्मा, हर्ष कुमार और मुकेश यादव पुलिस वाहन में थे। जैसे ही वह थाने के बाहर पहुंचे, वहां करीब 25 से 30 लोगों की भीड़ पहले से मौजूद थी। कुछ ही देर में बृजेश के भाई बंटी और रामोतार सामने आए और उसे जबरन छुड़ाने लगे। उन्होंने पुलिस वाहन का गेट खोलकर बृजेश को उतार लिया। विरोध करने पर बंटी ने थाना प्रभारी से हाथापाई की, वर्दी फाड़ी और काट लिया, जिससे प्रभारी के चेहरे और हाथ पर भी चोटें आईं।
फोर्स ने पहुंचकर हालात संभाले
थाने से तुरंत फोर्स मौके पर पहुंचा और हमलावरों को काबू में किया। आरोपी बृजेश को दोबारा वाहन में बैठाकर हवालात ले जाया गया। हमला करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pashagaming perabet perabet giriş pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş