एनकाउंटर- पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर में 4 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली. नोएडा में जब एक व्यक्ति पर हुए चाकू से हुए हमले की जांच करने पुलिस की टीम पहुंची तो कुछ बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस दीपक नाम के व्यक्ति पर हुए हमले के मामले की जांच कर रही थी।
ऐसा बताया जा रहा है कि 17 मई की शाम नोएडा सेक्टर-63 में दीपक पर उसके साथियों ने चाकू से अटैक किया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद दीपक को उपचार के लिये जब अस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो गयी। यह घटना हिंडन नदी के किनारे स्थित छोटपुर कॉलोनी के पास की बताई जा रही है। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेन्द्रकुमार सिंह ने इस घटना की जानकारी दी।
खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम एफएनजी रोड पर ग्रीन बेल्ट की सर्विस रोड पर चेकिंग करने पहुंची। इस बीच 2 बाइकों पर सवार 4 व्यक्तियों का तेज रफ्तार से भागते हुए देखा गया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बाइकों पर सवार 2 व्यक्त्यिों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जबावी फायरिंग कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *