विमान क्रैश में 9 की मौत, अमेरिका के फ्लोरिडा में हुआ विमान क्रैश, सड़क पर बना आग का गोला

नई दिल्ली. अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बिजनेस जेट विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना में विमान में सभी 9 लोगों की मौत हो गयी। अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने इसकी पुष्टि की है।
लियरजेट -60 विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था। डफी ने बताया कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन एक टीम भेज रहा है। जो दुर्घटनों की वजहों की जांच कर रहे नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की मदद करेगी। विमान में 9 लोग सवार थे। रविवार को यह विमान दक्षिण फ्लोरिडा के एक इलाके में सीधे नीचे जा गिरा। जमीन से टकराते ही विमान में जबरदस्त धमाका हुआ। यह घरों से टकराने से बाल-बाल बच गया। एक व्यस्थ्त सड़क के पास जा गिरा। घटना के बाद सड़क पर आग लगगयी और वहां बड़ा गड्ढा बन गया।
