शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सगाई होते ही फोटो किये वायरल, एक्स बॉयफ्रेंड ने होने वाले पति को भेजे छात्रा के न्यूड फोटो से टूटा रिश्ता

ग्वालियर. BA की छात्रा के साथ उसके पूर्व बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यह आरोप है कि युवक ने पहले शादी का वादा कर छात्रा को कैफे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार उसका यौन शोषण किया और अश्लील फोटो भी ले लिये ।छात्रा ने जब शादी के लिये कहा तो वह मुकुर गया। इसके बाद परिजनों ने छात्रा का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया।
इससे नाराज पूर्व बॉयफ्रेंड ने छात्रा के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये और उसके होने वाले पति को भी भेज दिये। फोटो मिलने के बाद युवक ने छात्रा से रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करता है। परेशान होकर पीडि़ता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
अमरपुरा खैरी निवासी 21 वर्षीय पीडि़ता की पहचान वर्ष 2024 में बीए की पढ़ाई के बीच चेतूपाड़ा निवासी अंकेश कदम से हुई थी। आरोप है कि अंकेश ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा किया। मार्च 2025 में आरोपी उसे गीता टॉकीज के नजदीक स्थित एक कैफे में ले गया। जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद मार्च 2026 में भी आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया। पीडि़ता के अनुसार जनवरी 2026 मेंआरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान उसे डरा-धमकाकर अश्लील फोटो ले लिये थे।
दूसरी जगह सगाई हुई तो फोटो वायरल किए
जुलाई 2026 में छात्रा ने अंकेश से शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने जुलाई 2026 में ही उसकी सगाई दूसरी जगह तय कर दी। छात्रा की सगाई होने से नाराज आरोपी ने उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने छात्रा के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। साथ ही ये फोटो उसके होने वाले पति को भी भेज दिए। फोटो मिलने के बाद युवक ने छात्रा से रिश्ता तोड़ दिया।
रिश्ता टूटने के बाद भी आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा। लगातार धमकियों और बदनामी से परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अंकेश कदम के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *