भिड के बायपास के पास गिट्टी से भरा ट्राला पलटा, चालक की हालत गंभीर

ग्वालियर-भिंड नेशनल हाइवे-719 पर बरही बायपास के नजदीक शनिवार को गिट्टी से भरा ट्राला बेकाबू होकर पलट गया। ट्रॉला की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी मच गयी। घटनास्थल पर पहुंची टोल प्लाजा की टीम ने घायल को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। शनिवार को सत्येन्द्र पुत्र शंकर धानुक निवासी बरही, थाना फूॅफ ट्रैक्टर ले कर जा रहे थे।
इसी बीच फूफ से उत्तर प्रदेश की ओर गिट्टी भरकर जा रहा ट्राला क्रमांक एमपी 07 एडी 1014 बरही बाईपास के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक सत्येंद्र इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने घायल की मदद के लिए टोल प्लाजा प्रबंधन को सूचना दी। टोल प्लाजा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। ट्राला सड़क पर पलटने से हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। ट्राला हटाने के बाद यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई की गई। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *