घर के अंदर मिले 4 शव, सभी के गले काटे, 5वें की लाश रेलवे लाइन पर मिली, मर्डर के बाद आत्महत्या की आशंका

भोपाल. मालीखेड़ी में सोमवार को एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का केस सामने आया है। घर के भीतर एक बुजुर्ग महिला, एक महिला और 2 बच्चों के शव मिले हे। चारों के गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं। वहीं, परिवार के एक युवक का शव रेलवे लाइन पर मिला है। शुरूआती जानकारी के अनुसार आशंका है कि युवक ने पहले घर में परिवार के 4 सदस्यों की हत्या की और फिर रेलवे लाइन पर जाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि अभी पुलिस ने इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली, तब खुला मामला

परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू (35) का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला था। सोमवार सुबह परिवार के एक रिश्तेदार को नरेंद्र की मौत की सूचना मिली। वह परिजन को जानकारी देने मालीखेड़ी स्थित घर पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। फोन पर भी किसी से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर घर में प्रवेश किया तो अंदर चार लोगों के शव मिले। जानकारी के अनुसार परिवार के मुखिया यानी नरेन्द्र साहू नाम के शख्स ने मां, पत्नी और 2 मासूम बच्चों का बेरहमी से गला रेता, जिससे उनकी मौत हो गयी है। इसके बाद नरेन्द्र साहू की लाश थाना सूखी सेवनियां इलाके के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे लाइन पर मिली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की शुरूआती जांच से यह संकेत मिल रहे है। नरेन्द्र साहू35, ने अपने 2 बच्चों, पत्नी और बुजुर्ग मां की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली है।

दो शव बेड पर मिले हैं

डीसीपी जोन-4 आदर्श कांत शुक्ला के मुताबिक, दो शव बेड पर मिले हैं। इससे आशंका है कि वारदात के वक्त परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे या किसी दूसरी स्थिति में थे। शुरुआती जांच में घटना देर रात या आधी रात के आसपास की प्रतीत हो रही है।पुलिस को घर में कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। हालांकि, हत्या में उन्हीं का इस्तेमाल हुआ या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने भी जांच की है।डीसीपी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौतों के सही समय और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या की आशंका के साथ सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *