भोपाल को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, जनवरी से शुरू हो सकता है संचालन

भोपाल. राजधानी भोपाल को एक और वंदेभारत की सौगात मिल गई है, यहां से उखनऊ के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस का रास्ता साफ हो गया है। दोनों शहरों के बीच 20 कोच वाली ट्रेन दौडेगी। पूर्व में प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए 4 अतिरिक्त कोच बढाए गए है। भोपाल से लखनऊ के बीच जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू होगा। सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी 2027 में वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौडती दिखेगी। अधिकारियों के अनुसार भोपाल रेल मंडल में इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। वंदेभारत एक्सप्रेस के चालू होने से भोपाल और लखनऊ के बीच के सफर में लगने वाले समय में खासी कमी हो सकती है। दोनों महानगरों की दूरी तय करने में करीब 4 घंटे कम लगेंगे।
भोपाल रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड को सूचना भेजी है जिसमें बताया गया है कि हबीबगंज पिट लाइन और कोचिंग डिपो बनकर पूरी तरह से तैयार है। यहां नई तकनीक से ट्रेनों का मेंटनेंस कम समय में किया जा सकेगा। इससे पहले जुलाई महीने में रेलवे ने जरूरी संसाधन पूरे करने की शर्त के साथ इस ट्रेन को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। भोपाल रेलवे को उम्मीद है कि जनवरी तक लखनऊ वंदे भारत का नया रैक भोपाल आ जाएगा। इसी के साथ रेलवे बोर्ड के शेड्यूल जारी किया जाएगा।
भोपाल और लखनऊ के बीच मौजूदा ट्रेनों से लखनऊ की यात्रा में अभी 12 घंटे का वक्त लगता है। वंदे भारत ट्रेन से ये सफर 8 घंटे में ही पूरा हो जाएगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए 4 अतिरिक्त कोच
भोपाल- लखनऊ के बीच चलने वाली यह ट्रेन 20 कोच वाली होगी। पूर्व में इस ट्रेन को 16 कोच के साथ चलाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन यात्रियों की सुविधा और संख्या को देखकर कोच की संख्या 20 करने का निर्णय लिया जा रहा है।
भोपाल से चलेंगी 6 वंदेभारत ट्रेन
भोपाल से अभी पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। लखनऊ के लिए ट्रेन चलते ही इसकी संख में और इजाफा हो जाएगा। भोपाल से पहले ही नई दिल्ली, उज्जैन, जबलपुर, नागपुर और रीवा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *