अग्निवीरों को 4 साल की नौकरी करने के बाद 2 साल एक्सटेंशन मिलेगा -CDS

नई दिल्ली. भारतीय सरकार और सशस्त्र बल अग्निपथ योजना की सक्रिय समीक्षा कर रहे है। योजना में बड़े बदलावों पर विचार चल रहा है क्योंकि अग्निवीरों का पहला बैच अपनी 4 वर्षो की सेवा अवधि पूरी करने के नजदीक पहुंच रहा है। यह अवधि 2026-27 में समाप्त होने वाली है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणी ने बताया है कि अग्निवीरों को 2 वर्षो का विस्तार मिल रहा है।
केन्द्र सरकार चुनिंदा अग्निवीरों के लिये 2 वर्षो की सेवा विस्तार दिया जायेगा। यह वह अग्निवीर होंगे। जिन्हें नियमित स्थाई कैडर में तत्काल शामिल नहीं किया जायेगा। वर्तमान व्यवस्था में अग्निवीर 4 साल की सेवा करते हैं जिसके बाद सिर्फ 25प्रतिशत को नियमित कैडर में रखा जाता है। जबकि बाकी 75प्रतिशत को नौकरी के 2 साल विस्तार का लाभ मिलेगा।
यह प्रस्तावित विस्तार इसलिये अहम है क्योंकि प्रशिक्षित जवानों को 4 साल बाद पूरी तरह छोड़ने के बजाय कुछ और समय तक सेना में रखने से अनुभव और दक्षता बनी रहेगी। सेना के अन्दर और राजनीतिक हलकों में रिटेशन यानी जवानों को बनाये रखने, उनके अनुभव और भविष्य को लेकर चर्चा बढ़ रही है। सीडीएस जनरल राजा सुब्रमणी ने जोर देकर कहा है कि योजना को जमीनी फीडबैक के आधार पर लगातार सुधारा जा रहा है। यह फीडबैक कमाण्डरों और स्वयं अग्निवीरों से आ रहा है। सरकार का रूख साफ है कि अग्निपथ कोई स्थिर योजना नहीं है। बल्कि समय के साथ इसमें बदलाव किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *