8th Pay Commission- 25 हजार की पेंशन की जगह 87,500 हो जायेगी? 8वें वेतन आयोग में अभी तक क्या-क्या
नई दिल्ली. 8th Pay Commission के गठन को अब एक वर्ष हो गया है। 3 नवम्बर 2025 को इसका गठन किया गया था। इसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिये 18 माह का समय दिया गया यानी मई 2027 के आसपास, हालांकि तमाम राज्यों में वेतन आयोग ने कर्मचारी संगठनों के साथ बैठके की है। लेकिन अभी तक सैलरी और पेंशन में किये जाने बदलाव को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।
हालांकि, तमाम रिपोर्ट्स में बड़े-बडे अनुमान जरूरी जाहिर किये जा रहे है। सैलरी हाइक के साथ ही ये चर्चायें भी तेज हैं कि पेंशन भोगियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। क्यों कि 25 हजार रूपये की पेंशन वेतन आयोग की सिफारिशें मंजूर होने के बाद सीधे बढ़कर 87 हजार रूपये हो जायेगी। अभी तक क्या-क्या अपडेट आये हैं
रिपोर्ट के बाद ही अंतिम होगा फैसला
आपको बता दें कि फिलहाल 8th Pay Commission कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकों का दौर जारी है। आयोग अभी भी सामने आने वाली डिमांड्स पर विचार-विमर्श कर रहा है। पिछले अक्टूबर माह में टीम ने मुंबई का दौरा किया था। पिछले अगस्त माह की 10 तारीख को लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने साफ किया था। कि 8th Pay Commission ने अपनी सिफारिशें जमा नहीं की है। उन्होंने कहा था कि अीाी न ही इसके लागू होने की तारीख और न ही फिटमेंट फैक्टर पर कोई फैसला हुआ है। क्योंकि ऐसे मुद्दों पर सरकार के फैसले रिपोर्ट के बाद आते हैं। मतलब आयोग की रिपोर्ट और उसके बाद सरकार के फैसले से ही कर्मचारियों की सैलर, पेंशन भोगियों की पेंशन और अन्य चीजें तय की जायेगी। हालांकि तमाम एक्सपर्ट्स और रिपोर्ट्स में संगठनों की मांगों के आधार पर सैलरी-पेुंशन हाइक का अनुमान जाहिर किया जा रहा है। ऐसे में आवश्यक है कि सरकार की ओर से कोई आधिकारिक राय किये जाने से पहले 8वें सीपीसी से जुडे अपडेट के लिये वित्त मंत्रालय और पीआईबी पर ही भरोसा किया जा सकता है।
3.83 फिटमेंट फैक्टर की चर्चा
8th Pay Commission की टीम और कर्मचारी संगठनों की बातचीत में जो सबसे बड़ी मांग सामने आई है, उनमें कम से कम ₹69,000 बेसिक-पे और फिटमेंट फैक्टर 3.833 किया जाना शामिल है। इससे साफ पता चलता है कि आखिर कर्मचारी क्या चाहते हैं? हालांकि, इन्हें मानना सरकार के ऊपर है।
हालांकि, 2.57, 2.86, 3.00 और 3.15 फिटमेंट फैक्टर के आंकड़े भी काफी चर्चा में हैं, लेकिन इनमें से किसी को भी आधिकारिक तौर पर मंजूरी नहीं मिली है. हाल ही में वायरल हुए एक दावे के अनुसार, ₹25,000 की बेसिक पेंशन बढ़कर ₹87,500 हो सकती है और Pension Hike का ये अनुमानित आंकड़ा वेतन आयोग के सामने आई फिटमेंट फैक्टर 3.5 किए जाने की डिमांड पर आधारित है। हालांकि, सरकार की ओर से वेतन आयोग की रिपोर्ट पेश होने के बाद सरकार की जाने वाली सिफारिशों पर विचार करेगी और फिर संशोधन को लेकर ऐलान करेगी । यानी ये पूरी तरह से सरकार के ऊपर निर्भर होगा कि कितना सैलरी या पेंशन हाइक दिया जाएगा ।
