सोने की महंगा या मोहभंग, कोरोना के बाद पहली बार सोने का काफी बुरा हाल

छह साल के निचले स्तर पर सोने की डिमांड

नई दिल्ली. पिछले कुछ सालों में सोने की कीमत बहुत तेजी के साथ बढ़ी है। इसका प्रभाव खरीदारी पर भी दिखाई देने लगा है। भारत में इस वर्ष सोने की कुल मांग 6 साल के निचले स्तर पर पहुंच सकती है। महंगे सोने की वजह से लोग ज्वेलरी खरीदने से बच रहे हैं। वहीं निवेश के लिये भी खरीदारी कमजोर पड़ी है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (वर्ल्ड जीसी) के अनुसार 2026 में भारत में सोने की मांग घटकर लगीाग 650 मीट्रिक टन रह सकती है। कमजोर मानसून और ग्रामीण इलाकों में घटती आय भी सोने की खरीदारी पर प्रभाव डाल रही है।

सितंबर तिमाही में 29% घट गई सोने की मांग
6 वर्षो के निचले स्तर पर सोने की मांग
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि 2026 में भारत में सोने की मांग लगभग 650 मीट्रिक टन रह सकती है। ऐसा हुआ तो यह 2020 के बाद सबसे कम मांग होगी। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा था। ज्वेलरी की दुकाने बन्द रहने से सोने की खरीदारी बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के भारतीय व्यापार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन जैन ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि वर्ष के शुरूआती 9 माह में ज्वेलरी की मांग में गिरावट आयी है। इसका असर पूरे वर्ष की कुल मांग पर पड़ सकता है।

महंगे सोने और बढ़ती महंगाई का असर
सितम्बर में 29% घटी सोने की मांग
सोने की खरीदारी में गिरावट सितम्बर तिमाही के आंकड़ों में भी साफ दिखाई दी। जुलाई से सितम्बर के बीच भारत में सोने की मांग सालाना आधार पर 29प्रतिशत घटकर 162.5 मीट्रिक टन रह गयी। इस बीच ज्वेलरी की खरीदारी में 20 प्रतिशत की गिरावट आयी है। जबकि निवेश के लिये सोने की मांग 40 प्रतिशत कम हो गयी। यानी सोने के गहने की खरीदारी वाले ही नहीं, बल्कि निवेश के लिहाज से सोना खरीदने वाले लोग भी इस बीच पीछे हटे।

ग्रामीण इलाकों में मांग घटने की भी चिंता
बढ़ती महंगाइई और महंगे सोने का असर
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, सोने की ऊंची कीमतें इसकी मांग घटने की वजह है। ईरान युद्ध के बाद जीवन-यापन का खर्च बढ़ा है। ऐसे में आम परिवारों के बजट पर दबाव है। लोग सोने की खरीदारी पर पहले जितना खर्च नहीं कर पा रहे है। महंगे सोने का प्रभाव खासतौर पर ज्वेलरी की खरीद पर पड़ रहा है। कीमतें अधिक होने की वजह कई ग्राहक खरीदारी टाल रहे हैं। पहले के मुकाबले कम वनज के गहने खरीद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *