पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, ससुराल वालों को बताया कि हार्ट अटैक हुई मौत

ग्वालियर. करवाचौथ मनाने जम्मू-कश्मीर से ग्वालियर आये एसएसबी जवान ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह रातभर बेडरूम में पत्नी के शव के पास सो गया। सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे शव गाड़ी में रखकर अपने पुश्तैनी गांव भिंड ले गया। वहां ससुराल वालों को फोन कर बताया कि पत्नी को हार्टअटैक से मौत हो गयी है।
रिंकी के शरीर पर चोट के निशान देखकर मायके पक्ष को शक हुआ तो परिजनों ने सवाल किये तो आरोपी ने कथित तौर पर सर्विस पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया। उसने 12 वर्षीय की बेटी को भी मुंह बन्द रखने की धमकी। लेकिन बेटी ने चुपके से अपने मामा को पिता की करतूत बता दी। इसके बाद हत्या का मामले का खुलासा हो गया, फिलहाल आरोपी गांव से फरार है।
क्या था विवाद
पुलिस के अनुसार वह मूलरूप से भिंड के छौंदा गांव का निवाी ज्ञानसिंह एसएसबी में सिपाही है। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में पदस्थ है। वह 27 अक्टूबर को करवाचौथ मनाने छुट्टी लेकर ग्वालियर के मुरार में खुरैरी स्थित किराये के मकान में आया था। रविवार को उसके पिता उपचार कराने भिंड से ग्वालियर आये थे। उपचार के बाद पत्नी रिंकी जाटव ने ससुर को वापिस भिंड छोड़कर आने के लिये कहा तो इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गयी। ज्ञानसिंह अपने पिता को भिंड छोड़कर रविवार की रात घर लौटा तो रिंकी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसी बात पर उसे शक हुआ और उसने पत्नी के चरि? पर सवाल उठाते हुए विवाद हो गया था।
बेटी ने मामा को बताई पूरी घटना
आरोपी ने अपनी 12 साल की बेटी प्रियांशी को भी किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद बेटी ने अपने मामा सचिन को चुपके से पूरी घटना बता दी। बेटी ने बताया कि मां फोन पर बात कर रही थीं, तभी पापा आए और शक के चलते उनकी हत्या कर दी। बेटी के बयान और रिंकी के शरीर पर चोटों के निशान सामने आने के बाद हत्या का मामला उजागर हो गया। खुद को घिरता देख आरोपी गांव से फरार हो गया।
दिनभर भिंड में हंगामे के बाद स्थानीय पुलिस की सलाह पर परिजन सोमवार देर रात रिंकी का शव कार से ग्वालियर लेकर आए और मुरार थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवा दिया है। मंगलवार को फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *