बेस्ट हाउस ट्राफी यशोधरा सदन को मिली
ग्वालियर. – सिंधिया कन्या विद्यालय के प्रांगड़ में स्थापना दिवस समारोह का भव्य समापन हुआ । यह कार्यक्रम निशि मिश्रा की अध्यक्ष्ता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में (डॉ.) आरती सरीन, उपस्थित थी। इस अवसर पर बोर्ड मेंबर्स डॉ वीके गंगवाल, श्रीमती गंगवाल ,डॉ बिंदल, ऐजे बिंदल उपस्थित थे ।
विद्यालय प्राचार्या निशी मिश्रा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि सुश्री (डॉ.) आरती सरीन तथा विद्यालय प्राचार्या निशी मिश्रा द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कारों की शृंखला में सर्वप्रथम इस वर्ष की, शेक्सपियर ट्रॉफी यशोधरा सदन, कल्चरल ट्रॉफी यशोधरा सदन, कालिदास ट्रॉफी यशोधरा सदन और माधवी सदन , बेस्ट हाउस ट्रॉफी यशोधरा सदन को प्रदान की गई।
तत्पश्चात मुख्या अथिति सुश्री (डॉ.) आरती सरीन ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुबकामनाएं दी | इस अवसर पर सिंधिया कन्या विद्यालय के संगीत क्लब ने राग किरवानी पर आधारित इंडो-फ्यूजन ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी। भारतीय और पश्चिमी वाद्यों जैसे तबला, ड्रम्स, सितार, वायलिन, , संतूर, क्लैपबॉक्स ,कोंगो , गिटार और पियानो के संगम ने कार्यक्रम को खास बनाया।
