बीएसएफ के जवानों पर तस्करों ने किया हमला, हथियार छीनने का भी किया प्रयास, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़

नई दिल्ली. त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तस्करों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर अटैक कर दिया। अटैक मे ंबीएसएफ के 3 जवान जख्मी हो गये। आरोप है कि हमलावरों ने घायल जवानों से हथियार छीनने का भी प्रयास किया। इसके अलावा आरोपियों ने एक सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी।
यह घटना सोमवार की सुबह बॉक्सानगर के अशाबाड़ी इलाके में घटी। जानकारी के अनुसार बॉक्सानगर के अशाबाड़ी इलाके में सोमवार की सुबह बीएसएफ के जवानों पर कथित तस्करों के एक गिरोह ने हमला कर दिया। हमलावरों ने जवानों के साथ बेरहमी से मारपीट की है। जिसमें 3 जवान जख्मी हो गये ।हमले के बीच आरोपियों ने जवानों के पास मौजूद हथियार छीनने का भी प्रयास किया। हालांकि इस बीच हथियार छीने जाने की कोशिश से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। हमलावरों ने घटनास्थल पर मौजूद एक सरकारी वाहन को भी निशाना बनाया और उसमें तोड़फोड़ की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *