सच में बंद हो रहे हैं 10, 20 और 50 के छोटे नोट?

नई दिल्ली. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक आरबीआई सर्कुलर तेजी से फैल रहा है जिसमें लिखा है कि छोटे मूल्य वाले नोटों की छपाई धीरे-धीरे कम की जा रही है और दिवाली से पहले ही 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की किल्लत हो जाएगी। इव्हाट्सएप मैसेज से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। सर्कुलर में आरबीआई का नाम लोगों और गवर्नर के हस्ताक्षर भी है। इसके साथ ही पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार के कैशलेस समाज के विजन को देखते हुए छोटे मूल्य वाले नोटों की छपाई धीरे-धीरे कम की जा रही है इसलिए ग्राहक यूपीआई, कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल भुगतान के तरीकों का इस्तेमाल करें।
अगर इस तरह का कोई मैसेज आपको भी मिला है तो इसे किसीके साथ भी शेयर न करें। यह पूरी तरह से एक फर्जी मैसेज है और इसमें जो भी दावा किया जा रहा है वह पूरी तरह गलत है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने एक्स हैंडल पर इस सर्कुलर को फर्जी बताते हुए स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा यह मैसेज पूरी तरह गलत है कि आरबीआई न दिवाली से पहले 10, 20 और 50 के नए नोटों की कमी होने का कोई आदेश जारी किया है। आरबीआई ने नोओं की उपलब्धता को लेकर ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है इसलिए आपको इस तरह की झूठी अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *