दीपावली से पहले ग्वालियर में 2 लूट हुई, प्रोफेसर की पत्नी से लूटा बैग, दंपत्ति जख्मी, आरक्षक के भाई से 20 हजार लूटे

ग्वालियर में हुई दो लूट की घटनाओं के बाद पुलिस जांच में जुटी। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. दीपावली से पूर्व मंगलवार की रात लूट की 2 घटनायें घटी। पहली घटना में हजीरा इलाके की शर्मा फॉर्म रोड पर मोटरसाईकिल सवार 3 बदमाशों ने ट्रिपल आईटीएम के असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी से चलती स्कूटी पर बैग छीन लिया। झपट्टे से स्कूटी बेकाबू होकर गिर गयी। जिससे दंपत्ति घायल हो गया।
दूसरी घटना गोला का मंदिर इलाके के सूर्य मंदिर रोड पर हुई है। यहां लगभग आधा दर्जन युवकों ने एक आरक्षक के भाई से मारपीट कर मोबाइल और 20 हजार रूपये लूट लिये। प्रोफेसर की पत्नी से लूट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरों में बदमाश नजर आ रहे है।
महिला के कंधे से झपट्टा बैग
ट्रिपल आईटीएम परिसर में रहने वाले सहायक प्राध्यापक डॉ. दीपक कुमार देवांगन मंगलवार की रात लगभग 11 बजे पत्नी प्रियंका साव को रेलवे स्टेशन से लेकर घर लौट रहे थे। दोनों स्कूटी पर सवार थे। हजीरा स्थित फार्म रोड पर पीछे एक मोटरसाईकिल पर आये 3 बदमाशों ने प्रियंका के कंधे से बैग छीनन के लिये झपट्टा मारा।लूटे गए बैग में वनप्लस मोबाइल, चार्जर, ईयरफोन और 1500 रुपए नकद थे। इसके अलावा पैन कार्ड, आधार कार्ड और पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कार्ड भी रखा था।
चाचा को अस्पताल दिखाकर लौट रहे युवक से मारपीट
दूसरी घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में सूर्य मंदिर रोड पर हुई। भिंड जिले के मेहगांव निवासी सौरव शुक्ला एक आरक्षक के भाई हैं। मंगलवार रात वे अपने चाचा को इलाज के लिए शिंदे की छावनी स्थित अस्पताल लेकर आए थे। रात में चाचा को लेकर विजय लक्ष्मी विहार स्थित अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सूर्य मंदिर रोड पर उन्होंने पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकी। इसी दौरान करीब आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *