श्रीराम कॉलेज के छात्रों 2 गुटों के बीच हुई मारपीट
ग्वालियर. कोतवाली थाना इलाके में बैरियर ओवरब्रिज पर श्रीराम कॉलेज की बस में सवार छात्रों के 2 गुटों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद एक छात्र ने फोन कर अपने साथियों को घटनास्थल पर बुला लिया। इसके बाद बाहर से आये लोगों के साथ मिलकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें छात्र एक -दूसरे से मारपीट करते हुए नजर आये।
श्रीराम कॉलेज की बस में छात्रों के 2 गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। झगड़़ा के दौरान एक छात्र ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में बाहर से आये लोग भी ओवरब्रिज पर पहुंच गये। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया।
मारपीट के बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने की बात कही। हालांकि, कुछ देर बाद दोनों पक्ष बिना रिपोर्ट दर्ज कराए ही थाने से लौट गए।पुलिस के मुताबिक, एक पक्ष का मोबाइल नंबर मिला है। उस पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
पुलिस बोली- दोनों पक्ष एक ही कॉलेज के छात्र
कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई अरुण कुशवाह ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही कॉलेज के छात्र हैं। उनके बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष थाने आए थे, लेकिन मामला दर्ज होने से पहले ही वहां से चले गए। फिलहाल एक पक्ष का मोबाइल नंबर मिला है, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा है।
