MP में आउटसोर्स कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, वेतन और बोनस समय पर देने की मांग

भोपाल. शासकीय कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने दीपावली के पर्व से पहले वेतन और नियमानुसार बोनस भुगतान की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मध्य प्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ अपनी इस प्रमुख मांग को लेकर आज यानी 2 नवंबर को शासन-प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह और भोपाल जिला अध्यक्ष सुखदा नागरकर के नेतृत्व में आउटसोर्स कर्मचारी की समस्याओं और मांगों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।
त्योहार से पहले भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर
आउटसोर्स कर्मचारी संघ का कहना है कि त्योहारों के समय कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पडे इसके लिए दीपावली से पूर्व ही उनका मासिक वेतन और नियम लागू बोनस का भुगतान अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ तो कर्मचारियों में असंतोष बढेगा इसलिए प्रशासन को अविलंब इस दिशा में ठोस निर्देश जारी करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *