मोटरसाईकिल का सेल्फ दबाते ही आग की लपटों में घिरी, दुकानदारों ने पानी, फायरब्रिगेड ने बुझाई आग

शिवपुरी. फिजीकल थाना इलाके के मीट मार्केट में रविवार को एक अपाचे मोटरसाईकिल में अचानक आग लग गयी। मोटरसाईकिल से लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोग और दुकानइदार घबरा गये। दुकानदारों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
शांतिनगर निवासी राजकुमार माझी मीट खरदीने के लिये मोटरसाईकिल से मार्केट पहुंचे थे। राजकुमार के अनुसार मोटरसाईकिल चालू करने के लिये जैसे ही उन्होंने सेल्फ दबाचा तो उसमें चिंगारी उठी और आग लग गयी।
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
मोटरसाईकिल  में आग लगते ही दुकानदारों ने पानी डालकर उसे बुझाने और फैलने से रोकने की कोशिश की। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर आग पूरी तरह बुझाई। आग से मोटरसाईकिल को नुकसान पहुंचा है। फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *