गायक हनीसिंह के भतीजे सहित 2 युवकों की मौत

जालंधर पंजाब के जालंधर में रविवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में, जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे दो दोस्तों की जान चली गयी। मृतकों में से एक विदित ओलाक, गायक यो यो हनी सिंह का भतीजा था। पंजाबी म्यूजिक कम्पनी ‘‘स्पीड रिकॉर्ड्स’’ के मालिक दिनेश का बेटा था ।दूसरे मृतक की पहचान ‘‘पैपी स्वीट्स’’ के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है। यह दुर्घटना पुलिस लाइंस इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ। जहां उनकी वोक्सवैगन कार सड़क पर खड़ी नगरनिगम की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गयी। वह दोनों एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद हनीसिंह ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की।
बारादरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना रविवार तड़के सुबह 3 बजे मिली। उनके अनुसार उस वक्त नगरनिगम के सफाई कर्मचारी फ्लाई ओवर की सफाई कर रहे थे। उन्होंने कचरा एकत्र करने के लिये वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली कर रखी थी कार बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही थी। तभी वह खड़ी गाड़ी से जा टकराई। .

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *