कुएं में 15 घंटे फंसे रहने के बाद खटिया-सीढ़ी से बाहर निकालते ही जंगल में भागा

पांढुर्णा. बोथियां गांव में एक तेंदुआ किसान के खेत में बने कुएं में गिर गया। वह लगभग 15 घंटे तक कुएं में फंसा रहा है। खबर मिलने के पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने खटिया और सीढ़ी की मदद से तेंदुए को बाहर निकाला। बाहर आते ही वह जंगल की तरफ भाग गया। बोथिया निवासी किसान भाऊराव खवसे खेत में कुएं की मोटर चालू करने पहुंचे थे। इसी बीच उन्हें कुएं के कोने में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। उन्होंने आसपास के किसानों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गये है।
खटिया और सीढ़ी से बनाया रास्ता
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची। तेंदुए को सुरक्षित निकालने के लिए कुएं में खटिया और सीढ़ी की मदद से बाहर निकलने का रास्ता बनाया गया। करीब 15 घंटे तक फंसे रहने के बाद तेंदुआ बाहर निकल आया और जंगल की ओर भाग गया। बोथिया गांव के आसपास घना जंगल है। इस कारण इलाके में तेंदुओं की आवाजाही बनी रहती है। जंगल से लगे खेतों में वन्यजीव पहुंच जाते हैं। ऐसे में किसानों को खेतों में काम करते समय सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *