सीईसी ज्ञानेश कुमार को पद से हटायेंगे और जेल भेंजेगे-राहुल गांधी

राहुल गांधी- युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा
नई दिल्ली.राहुल गांधी ने महारैली में कहा, ‘ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के पद से हटेंगे और उन्हें जेल जाना पड़ेगा. ये कोई आम चोरी नहीं है, जैसी कोई दुकान से चोरी करता है. ये हिंदुस्तान के हर नागरिक के वोट और उसकी आवाज की चोरी है.’ राहुल गांधी ने इसे देशद्रोह करार दिया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सभी संवैधानिक संस्थाओं पर इन लोगों ने कब्जा कर रखा है. उन्होंने कहा कि इसका नतीजा है कि किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और देश का पूरा धन अंबानी-अडानी के पास जा रहा है. राहुल ने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए जाते हैं, जबकि कोई आम आदमी ऐसा करे तो उसे जूते मारकर जेल में डाल दिया जाता है. उन्होंने कहा, ‘ऐसा ही हिंदुस्तान चाहिए, जहां हर किसी को बराबरी का अधिकार मिले.’ राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा हिंदुस्तान होना चाहिए जहां किसान अपने सपने पूरे कर सके. उन्होंने कहा कि कोई छात्र 18 घंटे पढ़ाई करे तो उसे शिक्षा और रोजगार के रूप में उसकी मेहनत का फल मिलना चाहिए. अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी नहीं जा रहे हैं. मैं कहता हूं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते. ज्ञानेश कुमार के बाद अब हम आपके खिलाफ खड़े होंगे. अमित शाह और आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी. आप भाग नहीं सकते, आपको यहीं रहना होगा और आपके खिलाफ कार्रवाई होगी. हम मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार, किसी से भी नफरत नहीं करते. हम मोहब्बत की दुकान चलाने वाले लोग हैं।
इंडिया ब्लॉक गठबंधन की महारैली को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली के कनॉट प्लेस में भाजपा ने जबरदस्ती सभी दुकानें बन्द करवा दी है। राहुल गांधी ने कहा है कि हमने सब लोगों से कहा है कि जब आप मार्च-महारैली के लिये यहां आयेंगे। चीजें खरीदें, खरीदारी करें। मगर यहां कनॉल प्लेस में आते हुए हमें पता लगा कि भाजपा ने सारी की सारी दुकानों जबरदस्ती बन्द करवा दी। व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है। कैसे हो रहा है। यह आप जान लीजिये।
रैली में आने वाले लोगों से खरीदारी की अपील
इससे पहले शनिवार को शाम राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट पर कर दिल्ली आने वाले लोगों को स्थानीय व्यापारियों की मदद करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि जो लोग रैली और मार्च में शामिल होने के लिये दिल्ली आ रहे है। वह यहां की दुकानों से सामान भी खरीदें।
दिल्ली के रामलीला मैदान ‘‘इंडिया’’ ब्लॉक की महारैली हो रही है इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्त्ता, छात्र-संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए हे। इंडिया ब्लॉक के नेता रामलीला मैदान में पहुंच कर रैली में समर्थकों को संबोधित किया है।
अखिलेश यादव बोले- जो पापी है उसका नाश होता है
अखिलेश यादव ने रैली में दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की विदाई होने जा रही है. उन्होंने कहा, मैं ये कह सकता हूं आज कि जो जन सैलाब और जन समर्थन देख कर के रामलीला मैदान में, ये लोकतंत्र की हल्दी घाटी बन गया है. ये लोकतंत्र की हल्दी घाटी है और इस मैदान में कई बार नया इतिहास लिखा गया है. मैं कह सकता हूं ये जो जनसमर्थन दिखाई दे रहा है. फिर से बदलाव आएगा और ये इंकलाब के नारे है ये गवाह है कि कभी भी परिवर्तन आ सकता है और हम आपसे कहना चाहते हैं. जो लोग कभी यूपी से आए थे. वो उप से ही बाहर जाएंगे और यूपी वाले अगर स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई उससे बेहतर करते हैं. और अभी लोकसभा में थोड़ी बहुत विदाई की है. लेकिन आने वाले समय में 2027 में ऐसी विदाई होगी की दोबारा भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी लोग लौट करके नहीं आ पाएंगे. याद रहे भारतीय जनता पार्टी को. ये राम जी की लीला का मैदान है. हॉरर और हमने रामलीला में देखा है और यहां पर सदियों से लोग जानते हैं. ये जो पापी है उसका नाश होता है. राम जी के सामने वो पापी बचने वाले नहीं है न केवल इनका नाश होने जा रहा है.
खड़गे का केंद्र सरकार पर निशाना
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रामलीला मैदान के मंच से केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष ज्ञानेश कुमार को बचने नहीं देगा और उन्हें हटाकर ही दम लेगा, खड़गे ने आरोप लगाया कि ये सरकार चोरी की सरकार है और इसे हटना होगा. उन्होंने ये भी दावा किया की पीएम मोदी और अमित शाह ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने नारा दिया- ‘मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘बिहार, UP, महाराष्ट्र में चोरी की सरकारें हैं. हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक BJP को हटा नहीं दिया जाता. PM मोदी हमें डराने के लिए ED जैसी सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं क्योंकि हम सब लड़ना जानते हैं.’
