मदाखलत अमले ने हटाया अतिक्रमण

ग्वालियर -शहर में सुगम यातायात के लिए नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत शहर के सभी प्रमुख मार्केट एवं सडकों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया।
उपायुक्त सत्यपाल सिंह चैहान एवं मदाखलत अधिकारी के दिये गए निर्देश पालन में पूर्व विधानसभा अंतर्गत गुरुद्वारे के सामने रखे हाथ ठेले एवं फूड वाहन को जप्त किया जाकर मदाखलत स्टोर कार्यालय भेजे गए। जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम हो सके।
इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी दक्षिण के निर्देशन में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जनकगंज हाॅस्पिटल के सामने एवं आस पास रोड पर खडे ठेलों को जप्त कर मदाखलत कार्यालय पंहचाए गए तथा उन्हें पुनः यहां ठेले न खडे करने की चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह सहित निगम अमला मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *