VISM कॉलेज में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया संविधान दिवस

ग्वालियर – VISM ग्रुप ऑफ स्टडीज के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ  प्रोफेशनल स्ट्डीज़ महाविद्यालय में संविधान दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल सिद्धांतों तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विधि पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं अपने विचार व्यक्त किये।
इस दौरान भारतीय संविधान के निर्माण, उसके ऐतिहासिक महत्व एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों की सीख देता है। साथ ही संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील कुमार सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि भारतीय संविधान के मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल एक अच्छी नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अनुशासन, ईमानदारी, समानता एवं आपसी भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ें और अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज तथा राष्ट्र की प्रगति में करें। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन सराज राठौर, ग्रुप निदेशक प्रज्ञा सिंह, समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *