शादी का वादा करके युवती से बनाये शारीरिक संबंध

ग्वालियर. पड़ाव थाना इलाके में शादी का वादा करने के बाद युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। पीडि़ता रेलवे विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी पर शादी का झांसा देने, लगातार शादी की बात टालने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया है कि उसकी पहचान लगभग 1 वर्ष पहले राजेन्द्र जाटव से हुई थी। आरोपी रेलवे विभाग के पीडब्ल्यूआई विभाग पदस्थ है। पीडि़ता के अनुसार आरोपी ने उससे शादी करने और शादी के बाद अच्छे से रखने का भरोसा दिलाया था। इसी भरोसे में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और शारीरिक संबंध बनाये।
जनवरी-फरवरी में होटल ले गया था आरोपी
पीडि़ता ने शिकायत में बताया गया है कि जनवरी 2026 को आरोपी उसे शादी के संबंध में बातचीत करने के लिये होटल ले गया था। वहां उसने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और इसके बाद 11 फरवरी 2026 को भी आरोपी उसे होटल ले गया। इसी तरह शादी का विश्वास दिलाकर संबंध बनाये। पीडि़ता के अनुसार इसके बाद भी आरोपी शादी की बात करता रहा। लेकिन जब उसने शादी के लिये दबाव बनाया तो वह मुकरने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *