परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी, बढ़ेगी 50प्रतिशत सीटें

नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। शुक्रवार को विशेष सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक हुई है। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। राजनीतिक दलों के बीच फिलहाल परिसीमन बिल को लेकर फिलहाल समर्थन और विरोध की स्थिति स्पष्ट नहीं है। समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया है। जबकि डीएमके-बीआरएस ने कुछ शर्तो के साथ समर्थन का संकेत दिया है। कांग्रेस ने इसे संविधान पर हमला बताया है।
सरकार ने अप्रैल में परिसीमन बिल-महिला आरक्षण संशोधन बिल को पास कराने की कोशिश की थी। लेकिन दो तिहाई का नम्बर नहीं होने के चलते पारित नहीं करा सकी है। लेकिन इस बार सरकार पूरे होमवर्क के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। 7 माह में राजनीतिक समीकरण भी काफी बदल चुके है। सरकार को उम्मीद है कि इस बार वह विपक्ष के कुछ दलों को साथ लाकर संसद में जरूरी दो -तिहाई बहुमत का आंकड़ा आसानी से पा सकती है।
RJD सांसद किया ने परिसीमन का समर्थन
गया में जहानाबाद के राजद सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने परिसीमन विधेयक पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने इसका समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि वे इसके पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि देश की आबादी लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही विकास और क्षेत्रफल के लिहाज से सरकार पर जिम्मेदारियां और दबाव भी बढ़ा है. ऐसे में बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए परिसीमन होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि परिसीमन से जनता और जनप्रतिनिधि दोनों को फायदा होगा और विकास कार्य भी बढ़ेंगे.
शिवसेना सांसदों की कल अहम बैठक
संसद के विशेष सत्र को लेकर शिवसेना के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक बुलाई गई है. बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे करेंगे. इसमें विशेष सत्र में पार्टी की भूमिका और संसदीय कार्यवाही से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. बैठक 28 नवंबर को दोपहर 2 बजे मुंबई के नंदनवन में होगी. सभी सांसदों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *