लंदन से स्वदेश लौटा 60 टन सोना, कहां रखा जायेगा सोना जानिये

नई दिल्ली. भारत ने विदेश में रिजर्व रखे सोने को लेकर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। आरबीआई बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास रिजर्व रखे सोने को अब स्वदेश लाना शुरू कर चुका है। वर्ष 2024 में देश में सोने का रिजर्व 47% था। लेकिन फिर लगातार सोना वापिस मंगाने की वजह से यह आंकड़ा सितम्बर 2026 से बढ़कर 84% हो चुका है।
हाल ही में भारत ने एक और बड़ी खेप इंग्लैंड से मंगाई है। आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन से 60 टन से अधिक सोना वापिस स्वदेश लाया गया है। हालांकि इसके बाद भी दिलचस्प बात यह है कि सितम्बर के अंतिम में देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में सोने का हिस्सा कम हुआ है। भारत में रखे सोने में वृद्धि के बावजूद, सितम्बर के अंतिम में कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व मं इसका हिस्सा घटकर 14.38% रह गया है। जबकि 6 माह पहले यह 16.7% था।

RBI कहां-कहां रखता है गोल्‍ड रिजर्व?
अधिकारिक जानकारी की मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपना गोल्ड रिजर्व देश के भीतर मुंबई और नागपुर की सुरक्षित वॉल्ट्स में रखता है।  सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, RBI के कुल 880.52 टन सोने में से 740.13 टन (लगभग 84%) भारत में और 140.39 टन विदेशों में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *