एलिवेटेड रोड का अतिक्रमण की वजह से अटका निर्माण कार्य, दिसंबर के पहले सप्ताह में हटेंगे अतिक्रमण

ग्वालियर. गिरवाई लक्ष्मीबाई समाधिस्थल के पास तक निर्माणाधीन दूसरे फेज के एलिवेटेड रोड में जमीन नहीं मिलने की वजह से निर्माण कार्य रूका हुआ है। इस पूरे रूट में 316 संपत्तियां सीधेतौर पर हटाना आवश्यक है। जिनमें सबसे अधिक 195 निर्माण सरकारी जमीनों पर कब्जे कर लिये गये है। बाकी 121 निर्माण निजी जमीनों पर है।
निजी जमीन का अधिग्रहण किया जाने के बाद ही ये 121 संपत्तियां हटेंगी। एलिवेटेड रोड के लिये जमीन मिल पायेगी। लेकिन सरकारी जमीन पर कब्जे हटाने के लिये नोटिस जारी होने के बाद भी अधिकारी कार्यवाही नहीं कर पा रहे है। जिस वजह से कहीं लूप तो कहीं मेन फ्लाई ओवर का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जिससे यह प्रोजेक्ट और अधिक देरी से पूरा हो सकेगा। आमजन का अधिक दिनों तक परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। वहीं अधिकारी दावा कर रहे हैं कि दिसम्बर के पहले सप्ताह के बाद अतिक्रमण वाले निर्माण हटाने की कार्यवाही की जायेगी।
यहां से हटाये जायेंगे अतिक्रमण
प्रशासन और सेतु संभाग के संयुक्त आकलन के अनुसार, दूसरे चरण के मार्ग में कुल 316 निर्माण बाधक बन रहे हैं। इनमें 121 निजी संपत्तियां हैं जिनका अधिग्रहण किया जाना है, जबकि 195 निर्माण शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के दायरे में चिह्नित किए गए हैं।

क्षेत्रवार स्थिति इस प्रकार है:
शहर लश्कर: इस क्षेत्र में सर्वाधिक 149 निर्माण प्रभावित होंगे। इनमें 62 निजी भूमि के अधिग्रहण के मामले हैं, जबकि 87 निर्माण शासकीय जमीन पर अतिक्रमण की श्रेणी में हैं।
कोटा लश्कर: यहां 94 संपत्तियां कार्रवाई की जद में हैं, जिनमें 25 निजी अधिग्रहण और 69 शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामले शामिल हैं।
वीरपुर: इस मौजे में कुल 47 निर्माण एलिवेटेड रोड में बाधक मिले हैं। इनमें 28 निजी भूमि अधिग्रहण और 19 अतिक्रमण के प्रकरण हैं।
गिरवाई: यहां कुल 26 निर्माण चिह्नित किए गए हैं। इनमें 6 निजी संपत्तियां के हैं, जबकि 20 शासकीय जमीन पर हुए अतिक्रमण शामिल हैं। जिन पर कार्रवाई होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *