सड़को की बदहाल हालत सुधारे जल्द-इमरती देवी

डबरा. बदहाल सड़कों और शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं का मुद्दा पूर्व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने सार्वजनिक मंच से उठाया है।डबरा के संस्कृति गार्डन ने आयोजित कैट के दीपावली मिलन एवं अन्नकूट समारोह में उन्होंने शहर की मूलभूत समस्याओं और व्यापारियों के पलायन पर चिंता जताई। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के ग्वालियर ग्रामीण अध्यक्ष शिवराज यादव से डबरा की समस्यायें सीएम तक पहुंचाने की अपील की है।
सड़कें सुधारने के लिये प्रयास करें
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इमरती देवी ने कहा है कि शिवराज यादव के सीएम से सीधे संबंध है। वह डबरा की समस्याओं का उनके सामने रख सकते है। उन्होंने उनसे शहर की सड़कों की हालत सुधारने की जिम्मेदारी उठाने और सीएम से इस संबंध में चर्चा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि सड़कों की हालत सुधारने से व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिलेगी। इमरती देवी ने डबरा से व्यापारियों के पलायन पर भी चिंता जताई है। उन्होंने भरोसा दियाला कि वह हर परिस्थिति में शहर की जनता और व्यापारियों के साथ खड़ी रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *