अवैध कॉलोनी निर्माण पर चला निगम का हथोडा

ग्वालियर- नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
भवन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियांे पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही हैै। जिसके तहत आज ग्रामीण विधानसभा वार्ड क्र. 66 के अन्तर्गत ग्राम पिपरौली के सर्वे क्र. 107 रकवा 0.993 हेक्टेयर (4.75 बीघा) भूमि पर मोनू गुर्जर, जितेन्द्र, विमला साहू आदि के द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश एवं नगर निगम, ग्वालियर से बिना कॉलोनी विकास अनुज्ञा प्राप्त किये अवैध रूप से निर्मित कॉलोनी में सड़क, सीवर, विद्युत पोल, बाउण्ड्रीवॉल एवं एक भवन आदि हटाने तथा कॉलोनाइजर द्वारा संबंधित भूमि का संपत्तिकर नहीं भरने के उपरांत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कर संग्रहक, मदाखलत दस्ता एवं पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *