ऑडिट दिवस पर महालेखाकार ने बालिकाओं का किया उत्साहवर्धन -बालिका गृह की बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री और उपहार मिले, वाटर प्यूरीफायर भी स्थापित
ग्वालियर – ऑडिट दिवस के उपलक्ष्य में महालेखाकार ग्वालियर द्वारा शिवाजी शिक्षा एवं कल्याण समिति द्वारा संचालित बालिका गृह में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं का उत्साहवर्धन एवं उनके साथ खुशियां साझा की गई। कार्यक्रम में महालेखाकर सिद्धार्थ बोंडाडे, उप महालेखाकार साक्षी दुबे, उप महालेखाकार हरजिंदर कुमार, उप महालेखाकार सर्वोत्तम श्रीवास्तव, उप महालेखाकार अमर मीणा, विभागीय अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी उपासना राय, परियोजना अधिकारी मनीष सिंह, बालिका गृह की अधीक्षिका रेखा तिवारी उपस्थित थीं।
महालेखाकार सिद्धार्थ बोंडाडे ने बालिका गृह के सभी बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री एवं उपहार वितरित किए और उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही बालिका गृह की बालिकाओं को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाटर प्यूरीफायर भी स्थापित कराया। कार्यक्रम में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों व बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने एवं बाल विवाह को रोकने हेतु शपथ दिलाई गई।
