कुत्ते के भौंकने पर ठेकेदार ने मालिक को गोली मारी

ग्वालियर. कुत्ते के भौंकने से नाराज एक ठेकेदार और उसके साथियों ने कुत्ते के मालिक को गोली मार दी। गोली पेट में लगी है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई हे। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 1 बजे मांढरे की माता मंदिर के पास झुग्गी-झोंपडी की है। घायल को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया है।
प्ुलिस ने देहाती नालसी पर मामला दर्ज किया हैं, घायल के परिजन का आरोप है कि उनके घर के पास ही वनविभाग की भूमि है। जिस पर ठेकेदार अवैध रूप् से निर्माण कराकर कब्जा करना चाहता है। देर रात आते-जाते वक्त जब कुत्ता भौकता था तो कई लोगों की नींद खुल जाती थी। इसी बात से हमलावर नाराज थे।
क्या है पूरा मामला
शहर के कंपू थाना क्षेत्र के मांढरे की माता मंदिर के पास झुग्गी-झोपड़ी निवासी संजय यादव पुत्र करन सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात 12.15 बजे खाना खाने के बाद अपने भाई सचिन यादव के साथ घर के बाहर टहल रहा था। तभी वहां पर रिंकू राजपूत, कपिल राजपूत और रामवरण जाटव आए और सचिन व संजय से गाली गलौज करने लगे। पूछा आज तेरा कुत्ता नहीं दिख रहा। गाली गलौज का जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी उनसे विवाद करने लगे।
बात हाथापाई पर पहुंची तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई घटना से सचिन व संजय कुछ समझ नहीं पाए और गोली सचिन के पेट में जा लगी। गोली लगते ही सचिन जमीन पर गिरा तो आरोपी वहां से फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल को तत्काल परिजन जेएएच लेकर पहुंचे। जहां पेट में गोली लगने पर उसे तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस पहुंची और हमलावरों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *