नीलम, मोती, हीरे और माणिक का 48 सालों के बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, 100 घंटे से अधिक चली गणना, अभी 3 संदूक बाकी

पुरी. ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर है। 12वीं सदी का यह मंदिर आस्था का केन्द्र तो है ही अपने भीतर इतिहास की कई परतें भी समेटे हुए हे। इन्हीं परतों में एक है मंदिर का रत्न भंडार। ऐसा खजाना, जिसमें सोने-चांदी के आभूषणों के साथ हीरे, नीलम, मोती और माणिक जैसे कीमती रत्न रखे हैं।
अब सोचिये, इन आभूषणों की गिनती करनी हो तो कितना समय लगेगा। एक-दो दिन, एक हफ्ता, या शायद इससे भी अधिक, मंदिर प्रशासन की मानें तो एक-एक आभूषण की जांच में कम से कम एक घंटा लग रहा है। कारण यह है कि इन आभूषणों में कीमती रत्न जड़े है। उनकी पहचान करनी है तो उनकी स्थिति दर्ज करनी है और पुराने रिकॉर्ड से मिलान भी करना है।
27 नवम्बर को मंदिर प्रशासन ने बताया है कि रत्न भंडार की इन्वेंट्री में 100 घंटे का आंकड़ा पार हो चुका है। 19 दिनों में कुल 103 घंटे 50 मिनिट तक काम किया गयाहै। रत्न भंडार के अन्दर रखे 3 बड़े लकड़ी के संदूक अभी खोले ही नहीं गये है। अधिकारियों के अनुसार, उनमें भी बड़ी संख्या में कीमती सामान रखा हुआ है।
48 वर्षो के बाद क्या हो रहा यह काम
जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे सामान की पिछल इन्वेेंट्री साल 1978 में हुई थी। इसके बाद अब मार्च 2026 में फिर से इस काम की शुरूआत हुई है। यानी लगभग 48 साल बाद मंदिर के खजाने में रखी कीमती वस्तुओं का विस्तृत हिसाब तैयार किया जा रहा है। यह काम सिर्फ गिनती करने तक ही सीमित नहीं है। हर चीज की पहचान, उसकी डिटेल, तस्वीर और रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इसके लिये फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और 3डी मैपिंग की मदद ली जा रही है।
रत्न भंडार के तीन हिस्से कौन से हैं?
जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार तीन हिस्सों में बांटा गया है. इनके नाम भी अलग-अलग हैं.
चलंती भंडार: इसमें वे आभूषण और कीमती वस्तुएं रखी जाती हैं, जिनका इस्तेमाल नियमित रूप से होता है.
बाहर भंडार: यह रत्न भंडार का बाहरी कक्ष है.
भीतर भंडार: यह सबसे अंदर का कक्ष है, जहां रखे सामान की गिनती और वजन किया जा रहा है.
मंदिर प्रशासन के मुताबिक, चलंती भंडार और बाहर भंडार की इन्वेंट्री पूरी हो चुकी है. अब भीतर भंडार में रखी वस्तुओं की गिनती और वजन का काम चल रहा है. इस काम के दौरान अनुभवी जेमोलॉजिस्ट और अधिकृत समिति के सदस्य मौजूद रहते हैं. समिति की अध्यक्षता रिटायर्ड जस्टिस बिस्वनाथ रथ कर रहे हैं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *