NHAI के अधूरे जवाब पर हाईकोर्ट सख्त, ‘स्मार्ट सिटी, CEO को पक्षकार बनाने की तैयारी, 7 दिन में देना होगा जवाब
ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में शुक्रवार को जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने एक जनहित से जुड़े मामले रिट याचिका 10680/2026 की सुनवाई करते हुए सख्त रूख अपनाया है। सुनवाई के बीच नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ की तरफ से विस्तृत जवाब पेश कर दिया गया। लेकिनि इसकी प्रतियां आयोग और अन्य पक्षों के वकीलों का नहीं दी गयी।
इस पर अधिवक्ता संकल्प शर्मा ने हाईकोर्ट भरोसा दिलाया कि 30 नवम्बर तक सभी पक्षों को जवाब की कॉपी उपलब्ध करा दी जायेगी। हाईकोर्ट ने अन्य वकीलों को जवाब का अध्ययन कर प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिये एक सप्ताह का समय दिया है। इसी तरह सरकारी वकील रवीन्द्र दीक्षित ने भी स्वीकार किया कि 5 अक्टूबर के आदेश के पालन में जवाब दस्तावेज 19448/2026 तो दाखिल हो गयाहै। पर इसकी प्रतियां संबंधित पक्षों को नहीं मिली है। उन्होंने भी 30 नवम्बर तक सभी कॉपी देने का आश्वासन दिया है।
स्मार्ट सिटी CEO को पक्षकार बनाने पर सख्ती
मामले में याचिकाकर्ता ने ‘स्मार्ट सिटी, ग्वालियर’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को प्रतिवादी नंबर 7 बनाने का आवेदन (I.A. 14728/2026) लगाया है। चूंकि स्मार्ट सिटी राज्य सरकार के अधीन है, इसलिए महाधिवक्ता कार्यालय 30 नवंबर तक CEO को इस आवेदन की कॉपी सौंपेगा।
हाईकोर्ट ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि स्मार्ट सिटी CEO 7 दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करें। यदि वे जवाब नहीं देते हैं, तो यह मान लिया जाएगा कि उन्हें इस केस में पक्षकार बनने पर कोई आपत्ति नहीं है। मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर 2026 को तय की गई है।
