अश्लील फोटो वायरल, फेरीवाले को बेचा मोबाइल, पुराने फोन खरीदने का स्कैम

ग्वालियर. कॉलोनियों और गलियों में इन दिनों ऐसे फेरीवाले घूम रहे हैं, जो झडे हुए बाल खरीदने के साथ पुराने, बंद और टूटे मोबाइल फोन भी ले रहे हैं। साउंड सिस्टम पर 100-500 रूपये तक देने का लालच देकर वह लोगों के बेकार पड़े फोन जुटा रहे हैं। लेकिन यही छोटी सी लापरवाही आपकी निजी तस्तीरों, बैंकिंग जानकारी और डिजीटल पहचान को बड़े खतरे में डाल सकती है।
मुरार के तिकोनिया इलाके में 13 अगस्त को एक महिला ने घर आये फेरीवाले को बालों का गुच्छा बेचा, उसी बीच फैंरीवाले की पेशकश पर उसने स्क्रीन हुटा पुराना फोन 300 रूपये में दे दिया। इसके महज 9 दिन बाद महिला के ऑनलाइन एकाउंट से 35 हजार रूपये निकल गये।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई निजी फोटो
ऐसा ही एक मामला मार्च 2026 में सामने आया था, जब एक महिला ने अपना पुराना मोबाइल कबाड़ में बेचा। करीब 30 दिन बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर आ गई। जांच में सामने आया कि फोन में उसकी सोशल मीडिया आईडी लॉग-इन थी और गैलरी में निजी फोटो-वीडियो मौजूद थे। महिला ने साइबर विंग में शिकायत की और अपना अकाउंट बंद कराया, लेकिन फेरीवाले का सुराग नहीं मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *