8th Pay Commission- पेंशनर्स ने प्रधानमंत्री से की 11 मांगें, पीएम मांगें मानी तो होगी बल्ले-बल्ले
नई दिल्ली. 8th Pay Commission को लेकर पेंशनर्स ने केन्द्र सरकार के सामने अपनी मांगें रख दी है। पेंशनर्स संगठनों ने पीएम नरेन्द्र मोदी को एक पत्र भेजकर मांग की है कि उन्हें पेंशन में कम से कम 20% की अंतरिम राहत दी जाये। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और 8वें वेतन आयोग के जद में 1 जनवरी 2026 से पहलें सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी शामिल करने की मांग की है। फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसियेशन (FCPA) ने 25 नवम्बर को नई दिल्ली के ईस्टर्न कोर्ट में सामूहिक धरने के बाद पीएम को पत्र भेजा है। इसमें केन्द्र सरकार, रेलवे, बीएसएनएल/एमटीएनएल, बैंक और स्वायत्त संस्थाओं के पेंशनर्स के साथ फैमिली पेंशनर्स से जुड़ी परेशानियों के संबंध में चर्चा की गयी है।
1 जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त
संगठन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की है कि 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (टीओआर) में स्पष्ट तौर से यह शामिल किया जाये कि 1 जनवरी 2026 सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन भी रिवाइजल की जायेगी। इसके अलावा संगठन ने वैलिडेशन ऑफ पेंशन रूल्स एक्ट 2025 को पूरी तरह से वापिस लेने की मांग की है।
क्या है पेंशनर्स की 11 मांगे?
पेंशन वैलिडेशन एक्ट 2025 वापस लेने की मांग
1 जनवरी, 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को भी पुराने पेंशन का फायदा
पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग
BSNL और MTNL पेंशनर्स की पेंशन में संशोधन
बैंक पेंशनर्स की पेंशन अपडेट किया जाए
स्वायत्त संस्थाओं के पेंशनर्स को भी मिले लाभ
50% DA और DR को बेसिक वेतन-पेंशन में मिलाने की मांग
पेंशन में कम से कम 20% अंतरिम राहत मिले
कम्यूटेड पेंशन की बहाली का समय घटना चाहिए
CGHS सुविधाओं का विस्तार और मेडिकल अलाउंस बढ़ना
सभी पेंशनर्स के बीच समानता की मांग की गई है
