सड़क लिफ्ट लेकर काटते थे जेब, पुलिस चोर गैंग को दबोचा, मास्टर माइंड यूपी से चला रहा था गैंग
ग्वालियर. मुरार थाना पुलिस के हाथ एक शातिर चोर गिरोह लगा है। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा है। यह गैंग शहर की सड़कों पर लोगों से लिफ्ट लेकर उनके वाहनों पर सवार होता था। पलक झपकते ही उनकी जेब या बैग से नगदी और ज्वेलरी चुरा लेता था। पूछताछ में इस गैंग द्वारा की गयी 4 वारदातों का खुलासा हुआ है। गैंग का मास्टरमाइंड आगरा, यूपी का निवासी है। वहीं से पूरे गैंग को चला रहा था।
क्या है मामला
एक सप्ताह पहले, मुरार में जिला अस्पताल के पास इस गिरोह ने लिफ्ट लेकर कमल सिंह कुशवाह, निवासी पोस्तीखाना की जेब से 48 हजार रुपए पार कर दिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगाले, जिनसे आरोपियों की पहचान हुई। दो बदमाशों को मुरार के बैजल कोठी इलाके में SBI एटीएम के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह काफी समय से शहर में लिफ्ट के बहाने लोगों की जेब काट रहा था। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो पता चला कि गिरोह का सरगना आगरा में है। इसके बाद पुलिस टीम आगरा पहुंची और कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
यह हैं गैंग के सदस्य
विजय उर्फ लगड़ा उर्फ बाबा पुत्र शिवचरण आदिवासी निवासी भीमनगर, कुम्हारपुरा
(मास्टर माइंड) शबा उर्फ रामू गिहार पुत्र रामधन आदिवासी, निवासी बाह, आगरा यूपी
संदीप कोरकू पुत्र राजेन्द्र कोरकू निवासी बाह, आगरा।
