10 साल बाद पीसीसी के दफ्तर आएंगे Rahul Gandhi, नए जिला अध्यक्ष बनाने पर भी होगी चर्चा

भोपाल. कांग्रेस संगठन में अब नई जान फूंकने की कवायद शुरु हो गई है। कार्यकर्ताओं को बूस्टअप किया जाएगा। पार्टी में ईमानदारी से काम करने वालों को तवज्जो मिलेगी वहीं फूल छाप कांग्रेसियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार 3 जून को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां करीब 7 घंटे रहेंगे। इस दौरान वे संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करने के साथ पदाधिकारियों के साथ बैठकें भी करेंगे। बैठकों का दौर दिनभर चलेगा।
यहां होगी मीटिंग
कुछ प्रदेश कांग्रेस मुयालय में होगी तो कुछ बैठकें स्थानीय रवीन्द्र भवन के सभागार में होंगी। बता दें, राहुल 10 साल बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दतर पहुंचेंगे। राहुल के आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक की। इसमें राहुल के एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय आगमन और बैठक व्यवस्था तक पर चर्चा हुई।
पुराने नेताओं को मिलेगा महत्त्व
राहुल गांधी संगठन सृजन के लिए भोपाल आ रहे हैं। गुजरात के बाद मप्र और हरियाणा में संगठन सृजन किया जा रहा है। इसमें पार्टी के नए जिला अध्यक्ष चुनाव से बनेंगे। नव सृजन अभियान के माध्यम से नए लोगों को जोड़ने का अभियान है। कांग्रेस को मजबूती देना माध्यम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *