MP में सांसदों की संख्या बढ़कर 44 होने का अनुमान, परिसीमन के बाद महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण
भोपाल. 2008 में पिछली बार परिसीमन हुआ तब मध्य प्रदेश में एक भी सीट नहीं बढी थी, फिर भी प्रदेश के नक्शे से तीन लोकसभा सीटें गायब हो गई थी और तीन नई बन गई थी। 27 नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन से जुडे संशोधित संविधान विधेयक को मंजूरी दी है। इसमें सभी राज्यों की लोकसभा सीटें एक समान 50 प्रतिशत बढाने और 2051 तक राज्यों के बीच सीटों का अनुपात न बदलने का प्रस्ताव है।
मध्य प्रदेश में लोकसभा की कितनी सीटें बढेंगी
50 प्रतिशत बढोतरी के हिसाब से 29 सीटें 43 या 44 हो सकती है। यह अनुमान है अंतिम संख्या विधेयक से तय होगी। 29 का 50 प्रतिशत यानी 14.5 जोडने पर 43.5 आता है। आधी सीट नहीं हो सकती इसलिए संख्या 43 या 44 होगी।
2051 तक अनुतान स्थ्रि रखने का मतलब
सभी राज्यों की सीटें एक साथ 50 प्रतिशत बढेंगी फिर 2051 तक उनका आपसी बंटवारा नहीं बदलेगा। लोकसभा में मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 5.34 प्रतिशत ही रहेगी।
मध्य प्रदेश के लिए इसका मतलब
2011 की जनगणना में देश की आबादी में मध्य प्रदेश का हिस्सा करीब 6 प्रतिशत था लेकिन सीटों में सिर्फ 5.34 प्रतिशत। यानी देश में एक सांसद औसतन करीब 22 लाख लोगों का प्रतिनिधि है जबकि मध्य प्रदेश में करीब 25 लाख का। नया फॉर्मूला सांसद तो बढाएगा लेकिन आबादी और सीटों का यह अंतर 2051 तक बना रहेगा।
अप्रैल से क्या बदला
अप्रैल वाला विधेयक 2011 की जनगणना पर आधारित था यानी जिस राज्य की आबादी ज्यादा बढी उसे ज्यादा सीटें। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के आकलन के अनुसार उस फॉर्मूले में प्रदेश को 48 सीटें मिलती और हिस्सेदारी 5.90 प्रतिशत हो जाती लेकिन इसमें दक्षिण के राज्यों की हिस्सेदारी घटती, उनके विरोध के बाद अब आबादी की जगह बराबर बढोतरी का फॉर्मूला लाया गया है।
