भावना राजे ने ससुर की परंपरा निभाई, संविधान ने दिया हक, भावना राजे ने की पत्रकारों से चर्चा, राहुल देव के राज्याभिषेक का किया बचाव

दतिया. राजपरिवार में राज्याभिषेक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 6 अप्रैल को राहुल देव का राज्याभिषेक हुआ। इस पर कुंवर घनश्याम सिंह ने विरोध जताते हुए कई आरोप लगाये।
शादी के 57 वर्षो के बाद मीडिया के सामने बोली भावना राजे
गुरूवार को हेरिटेज गार्ड में रावराजा जसवंत सिंह जूदेव की पुत्रवधू भावना राजे ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने अपनी शादी के 57 वर्षो के बाद प्रथम बार वह मीडियो से चर्चा की । भावना राजे ने अपने दामाद राहुल देव जूदेव के तिलकोत्सव पर उठे सवालों का जवाब दिया।
ससुर की परंपरा को बढ़ाया आगे-भावना
भावना राजे ने कहा कि उन्होंने अपने ससुर की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए और कुल परंपरा के अनुसार अपने दामाद का तिलक किया है। उन्होंने दतिया के महाराज घनश्याम सिंह जूदेव और अरुणादित्य सिंह जूदेव के बयानों पर सवाल उठाए। भावना राजे ने स्पष्ट किया कि संविधान ने उन्हें अपना नाम रखने का अधिकार दिया है।
दरअसल दतिया रियासत का इतिहास बुंदेलखंड के महाराज वीरसिंह जूदेव से जुड़ा है। महाराज गोविंद सिंह ने दतिया रियासत अपने पुत्र भगवान राव को दी थी। महाराज गोविंद सिंह के दो पुत्र थे। ज्येष्ठाधिकार के कारण गद्दी महाराज बलभद्र सिंह को मिली। महाराज गोविंद सिंह ने अपनी वसीयत का बड़ा हिस्सा और रावराजा का टाइटल जसवंत सिंह जूदेव को दिया।राज परिवार की मर्यादा के अनुसार महिलाएं सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आतीं। लेकिन इस बार भावना राजे ने पहली बार मीडिया से बात की और अपने ही ज्येष्ठ के पुत्र पर सवाल उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *