सीएम चेहरा होंगे चन्द्रशेखर-ओवैसी
नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नये गठबंधन का ऐलान किया है । इस गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया गया है। जिसमें फिलहाल 2 प्रमुख दल आजाद समाज पार्टी (एएसपी) और एआईएमआईएम शामिल है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि इसे तीसरा मोर्चा कहना सही नहीं होगा। बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है। असद ओवैसी ने साफ कहा है कि इस तीसरे मोर्चे के सीएम फेस चन्द्रशेखर आजाद होंगे।
चंद्रशेखर आजाद ने आजम खान का उल्लेख करते हुए कहा है कि वह जिनकी वजह से जेल में है। यह सब जानते हैं उन्होंने कहा है कि कौन वोट का रिश्ता निभा रहा है। यह भी सबको पता है। चंद्रशेखर ने कहा है कि वह अभी आजम खान ने मिलने ही नहीं जायेंगे। बल्कि उनसे माफी भी मांगेंगे। गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच कोई परेशानी नहीं है। सही समय आने पर सीटों की जानकारी दे दी जायेगी। उन्होंने कहा है कि दिल मिल गये है। हम इस चुनाव में साथ जा रहे हैं। यह तय हो गया है।
अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने पर चंद्रशेखर ने शायराना अन्दाज में तंज कसते हुए कहा है कि सरकती जाये है रूख से नकाब आहिस्ता-आहिस, निखर कर आ रहा है चेहरा आहिस्ता-आहिस्ता, आजम खान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा है कि वह बाबरी एक्शन कमेटी के कन्वीनर थे। चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के कई ऐसे विधायकों के पिता बाबरी मस्जिद के मुद्दे को लेकर जेल गये थे।
