सीजन में पहली बार MP में पारा 10°C से नीचे

भोपाल. ठंड के इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शहडोल का कल्याणपुर, अनूपपुर का अमरकंटक और कटनी का करौंदी सबसे ठंडे है। बीती रात कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। वहीं इंदौर इकलौते हिल स्टेशन पचमढी से भी ठंडा है।

मौसम विभाग ने MP में अगले 4 दिन के अंदर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की बात कही है। - Dainik Bhaskar
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। वहीं 13 नवंबर तक वेस्टर्न हिमालयन रीजन में बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश/भारी बर्फबारी का अलर्ट है।
इसका असर खत्म होने के बाद उत्तरी हवाएं एमपी में आने लगेगी। जिससे रात के तापमान में और भी गिरावट होगी। अनुमान के अनुसार नवंबर के दूसरे पखवाडे से प्रदेश में ठंड का असर बढेगा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के अंदर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *