JAH में दो दिन में 2500 से ज्यादा मरीज पहुंचे, वायरल फीवर और एलर्जी के मामले बढ़े

ग्वालियर. चंबल अंचल में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही मौसमी बीमारियां बढने लगी है। सुबह और रात में हल्की ठंडक और दिन में गर्मी के कारण लोगों की सेहत पर असर पड रहा है। पिछले दो दिनों में जयारोग्य अस्पताल और जिला अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढी है। अस्पतालों में पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों को दिखाने तक मरीजों की लंबी कतारें नजर आ रही है। डॉक्टरों के अनुसार सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश और एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे है।


वायरल फीवर व सर्दी-खांसी के मरीज बढे
अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों के अनुसार तापमान में उतार-चढाव के कारण वायरल संक्रमण और एलर्जी की शिकायतें बढ रही है। सुबह-शाम ठंडक और दिन में गर्मी के दोहरे असर से दमा के मरीजों और जोडों के दर्द से परेशान बुजुर्गों की तकलीफें भी बढ रही है। बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है।
2 दिन में 2500 से ज्यादा मरीज पहुंचे अस्पताल
बीते दो दिनों में जेएएच और जयारोग्य समूह के अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन मौसमी बीमारियों के करीब 1200 से 1500 नए मरीज पहुंच रहे है। पिछले 48 घंटे में कुल 2500 से ज्यादा मरीज सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण का इलाज कराने पहुंचे। इनमें करीब 25 से 30 प्रतिशत मरीज एलर्जी और श्वसन संक्रमण से पीडित बताए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *