2 लापता SPO के शव किश्तवाड़ के जंगल से बरामद
श्रीनगर. किश्तवाड़ में बुधवार को गायब हुए 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के शव दक्षिण इलाके से बरामद किये गये है। अपहरण और हत्या में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिये व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। एसपीओ के शव के पास से उनके हथियार बरामद नहीं हुए है।
किश्तवाड़ लिये ऊपरी इलाकों के घने जंगलों वाले दूर-दराज के इलाकों में तलाशी-घेराबंदी अभियान तेज कर दिया है। सेना, पुलिस स्पेशल ऑपरेशंस (एसओजी) और केन्द्रीय बलों की टीमेंअ पने काम में जुटी हुई है। बुधवार को जिले के दच्छन इलाके के ऊंचे पहाड़ी और जंगललों इलाकों से दोनों पुलिस अधिकारी गायब हुए थे। उनकी तलाशी के लिये बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया था। अधिकारियों ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए जंगली इलाकों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर ड्रोन और स्निफर कुत्ते से लैस विशेष टीमें तलाशी अभियान में जुटी थी।
बुधवार से लापता थे SPOs
दच्छन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप में तैनात बाबी चंद और रशपाल कुमार बुधवार को लापता हो गए थे. बाबी चंद की उम्र 57 वर्ष और रशपाल की उम्र 45 वर्ष थी. जानकारी के मुताबिक, दोनों अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की एक चौकी की ओर जाते समय लापता हो गए थे. उस समय उनके मोबाइल फोन से संपर्क नहीं हो पा रहा था और बाद में नके फोन स्विच ऑफ पाए गए.
जम्मू-कश्मीर का किश्तवाड़ आतंकवाद विरोधी अभियानों का केंद्र बना रहा है. यहां लगातार चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियानों के चलते कई सक्रिय आतंकवादी मारे गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 में आतंकवाद से जुड़ी घटना में कुल 5 लोग मारे गए, जिनमें चार आतंकी और एक जवान शामिल था. किश्तवाड़ में अपरहरण और हत्या की वारदात में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया गया है.
