तीसरे दिन -रतनगढ़ मेले के सुबह तक 22 लाख श्रद्धालुओं ने माता रानी के किए दर्शन, 7 हजार श्रद्धालुओं ने बंध कटवाए

दतिया -प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनगढ़ माता मंदिर में आयोजित मेले के तीसरे दिन सुबह तक लगभग 22 लाख श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, 7 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बंध कटवाए। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मेले में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। प्रत्येक सेक्टर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनी रहे और उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से माता रानी के दर्शन हो सकें।द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर संचालित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *