भाईयों को तिलक करने हजारों बहनें भाई दौज पर पहुंची केन्द्रीय जेल, भाईयों से मिलकर छलके बहनों के आंसू

केन्द्रीय जेल में बहनों ने किया भाइयों का मंगल तिलक - Dainik Bhaskar
ग्वालियर. सेंट्रल जेल में बुधवार को दिवाली के मौके पर भाईदूज का त्यौहार सेलीब्रेट किया गया।इस बीच हजारों-बहने अपनी कैदी भाईयों को तिलक लगाने पहुंची। सुबह 7.30 बजे से खुली जेल परिसर में भाई-बहनों की मुलाकात शुरू हुई। बहनों ने भाईयों के माथे पर मंगल तिलक लगाया और उनके साथ बैठकर हालचाल जाना। जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिये विशेष मुलाकात के लिये विशेष इंतजाम किये थे। इस बीच कई भाई-बहनों की आंखों में आंसू आ गये।
शाम तक 10-15 हजार बहनों के पहुचने की संभावना
आसपास के शहरों से बहनें सुबह की ग्वालियर सेंट्रल जेल पहुंचने लगी थी। जेल प्रशासन के मुताबिक शाम 4 बजे तक 10-15 हजार बहनों के अपने भाईयों से मिलने की अनुमान है। मुलाकात के दौरान जेल में बने लड्डुओं से भाई-बहनों ने एक -दूसरे का मुंह मीठा कराया। जेल प्रबंधन ने बाहर से मिठाई या अन्य खाद्य सामग्री लाने पर प्रतिबंध लगाया था। बहनों की सुविधा के लिए खुली जेल के मैदान में टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई थी। भाईदूज पर बाहरी पुरुषों के प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहा। भाईदूज के अवसर पर जेल में बंदियों के लिए विशेष भोजन तैयार किया गया। इसमें पूड़ी, सब्जी और खीर बनाई गई। यह खाना जेल में बंद अन्य कैदियों ने तैयार किया। बहनों के तिलक के लिए लड्डू भी बनाए गए थे, जिन्हें जेल परिसर से ही खरीदने की व्यवस्था थी।
जेल प्रशासन की व्यवस्था से बहनें संतुष्ट
भाई को तिलक करने पहुंचीं बहन अनीता ने बताया कि जेल प्रशासन ने इस बार अच्छी व्यवस्था की थी। हालांकि, बाहर से कोई भी सामान लाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने जेल परिसर में बिक रही मिठाई खरीदकर भाई को तिलक किया और भाईदूज मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *