शेरे पंजाब विवा रेस्टोरेंट में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

ग्वालियर. शहर में सिंधिया कन्या विद्यालय के पास स्थित शेरे पंजाब विवा रेस्टोरेंट में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। रेस्टोरेंट में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *