पति से पत्नी से कराता था गलत काम और पिलाता था शराब, पत्नी की मौत पर हंगामा
ग्वालियर. जनकगंज स्थित तारागंज इलाके में मंगलवार की दोपहर एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। महिला का शव ससुराल के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। उसके चेहरे और सीने पर खरोंच के निशान थे। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद ससुरालीजनों और पति घटनास्थल से भाग गये।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने शुरूआती जांच में आशंका जताई है। मृतका सुबह से भूखी थी। उसने खाली पेट शराब पी थी और इसके बाद संभवतः कोई दवा या ऐसी चीज खाई, जिसके रिएक्शन से पेट में पॉइजनिंग हो गयी। मौत से पहले महिला को उल्टी भी हुई थी। हालांकि मौत का सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
शादी के 7 साल बाद मौत
ग्वालियर निवासी रूखसार 30, की शादी 2019 में तारांगज पुल के पास नादों का मोहल्ला निवासी इमरान खान से हुई थी। दोनों की 4 वर्षीय बेटी भी है। मंगलवार की दोपहर लगभग 11-12 बजे के बीच मायके वालों को सूचना मिली कि रूखसार की मौत हो गयी और उसका शव बेड पर पड़ा है। खबर मिलते ही चाचा खलील और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे।
मृतका के चाचा खलील ने आरोप लगाया कि इमरान उनकी भतीजी को जबरन शराब पिलाता था और गलत काम करने का दबाव बनाता था। उसका किसी अन्य लड़की से अफेयर चल रहा था, जिसके चलते उसने रूखसार की हत्या कर दी। मायके पक्ष के पहुंचते ही इमरान घर छोड़कर भाग निकला।
खाली पेट शराब पीने और दवा के रिएक्शन की आशंका
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. कोक सिंह को मौके पर बुलाया। उन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और जनकगंज थाने के पुलिस अधिकारियों को कुछ बिंदुओं की जानकारी दी।
फोरेंसिक जांच में मृतका के चेहरे और गले के नीचे सीने पर खरोंच के हल्के निशान मिले हैं। शव के पास उल्टी भी पड़ी हुई थी।फोरेंसिक एक्सपर्ट ने शुरुआती जांच में आशंका जताई है कि महिला संभवत: सुबह से खाली पेट थी। उसने अत्यधिक शराब पीने के बाद कोई दवा ली होगी, जिसके रिएक्शन से पॉइजनिंग हुई और उल्टी आने के बाद उसकी मौत हो गई।
जनकगंज थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा होगा। हंगामे के बाद महिला का पति मौके से भाग गया है। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
