युवक को एएसआई को मारा थप्पड़ तो आरक्षक ने पाइप से पीटा, रांग साइड आ रहा युवक बोला कि हमारे नौकर हो

ग्वालियर. स्टेशन बजरिया तिराहे पर रांग साइड आ रहे मोटरसाइकिल सवार को रोकने पर विवाद हो गया। युवक ने पहले यातायात पुलिसकर्मियों से बहस की और उन्हें गालियां दी। इस बीच एएसआई सोनेराम ने चांटा मार दिया। जवाब में युवक ने भी एएसआई को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद आरक्षक अंकित शर्मा ने पाइप से युवक की पिटाई कर दी। घटना 2 दिन पुरानी बताई जा रही है। वीडियो नजर में मंगलवार को आया है।
पुलिस के मुताबिक, स्टेशन बजरिया तिराहे पर चेकिंग के दौरान ASI सोनेराम ने रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार को रोका था। इस पर युवक बहस करने लगा। उसने पुलिसकर्मियों को गालियां देते हुए कहा- ‘तुम हमारे नौकर हो, हमारे ही पैसों से तुम्हारी नौकरी चलती है और वेतन मिलता है।’

5 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

चेकिंग के लिए रोकने पर युवक भड़क उठा और खरीखोटी सुनाने लगा।
चेकिंग के लिए रोकने पर युवक भड़क उठा और खरीखोटी सुनाने लगा।
हाथ उठाने पर एएसआई ने युवक को थप्पड़ मारा तो उसने भी जवाबी चांटा मारा।
हाथ उठाने पर एएसआई ने युवक को थप्पड़ मारा तो उसने भी जवाबी चांटा मारा।
एएसआई को थप्पड़ पड़ते ही वहां मौजूद आरक्षक युवक पर टूट पड़ा।
एएसआई को थप्पड़ पड़ते ही वहां मौजूद आरक्षक युवक पर टूट पड़ा।
एएसआई और आरक्षक ने मिलकर युवक की जमकर धुनाई की।
एएसआई और आरक्षक ने मिलकर युवक की जमकर धुनाई की।
इसके बाद युवक को पकड़कर थाने ले जाया गया।
इसके बाद युवक को पकड़कर थाने ले जाया गया।

ASI को थप्पड़ पड़ते ही मौजूद आरक्षक ने पीटा
बहस के दौरान ASI ने युवक को चांटा मार दिया। इस पर युवक ने भी ASI को थप्पड़ जड़ दिया। तभी पास में मौजूद आरक्षक अंकित शर्मा ने पाइप से युवक की पिटाई शुरू कर दी।हंगामे की सूचना पर पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *