ग्वालियर की आदर्श गौशाला में भव्यता के साथ मनाया गया दशम गोवर्धन महोत्सव

151 टन गोबर से बने गोवर्धन महाराज का हुआ पूजन, गूंजे जयकारे
ग्वालियर – शहर के लालटिपारा स्थित आदर्श गौशाला में इस वर्ष दशम गोवर्धन महोत्सव अत्यंत भव्य और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर 151 टन गाय के गोबर से तैयार किए गए विशाल गोवर्धन महाराज का विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, गो-संरक्षण और प्राकृतिक खेती के संवर्धन का अनूठा संदेश दिया गया।
लालटिपारा स्थित आदर्श गौशाला में 151 टन गाय के गोबर से बने गोवर्धन का पूजन विधि विधान से गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। गोवर्धन पर 56 भोग अर्पण कर आरती की गई। गोवर्धन पूजा के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ साथ गौ-संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही गौशाला में आने वाले गौ भक्तों द्वारा गोवर्धन पूजन विधि विधान से की गई। साधु तिवारी द्वारा हनुमान अंस में गाये गए गाने काहे जिद कर रहीं काहे को मर रहीं गाने पर सभी गौ भक्त झूम उठे ।
महोत्सव के दौरान गोवर्धन महाराज की आरती उतारकर उन्हें 56 भोग अर्पित किए गए। गौशाला में पहुंचे भक्तों ने अपने घरों से विशेष सामग्रियां लाकर गौमाता और गोवर्धन महाराज को भेंट कीं। इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में गौ-संरक्षण और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कृष्ण लीलाओं के मंचन से झूम उठे भक्त
गोवर्धन पर्व के इस विशेष अवसर पर गौशाला परिसर में वृंदावन की रास मंडली द्वारा भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई लीलाओं ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और गौ भक्तों ने इसका भरपूर आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *